[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बड़ाऊ में चोरों का आतंक, एक ही रात में पाँच जगह बड़ी चोरी:पाँच किसानों के करीब 90 फव्वारे चोरी, आक्रोशित ग्रामीण ने किया विरोध प्रदर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बड़ाऊ में चोरों का आतंक, एक ही रात में पाँच जगह बड़ी चोरी:पाँच किसानों के करीब 90 फव्वारे चोरी, आक्रोशित ग्रामीण ने किया विरोध प्रदर्शन

बड़ाऊ में चोरों का आतंक, एक ही रात में पाँच जगह बड़ी चोरी:पाँच किसानों के करीब 90 फव्वारे चोरी, आक्रोशित ग्रामीण ने किया विरोध प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड क्षेत्र के गांव बड़ाऊ में अज्ञात चोरों ने देर रात खेतों को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात में चोर पाँच खेत मालिकों के करीब 90 फव्वारे चुरा ले गए, जिससे पूरे गांव में रोष और असंतोष का माहौल बन गया। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों को चोरी का पता चला, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पूर्व सरपंच फतेह सिंह शेखावत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया और चोरी की वारदात का शीघ्र खुलासा करने की मांग की। सूचना मिलने पर डीएसपी जुल्फिकार अली तथा खेतड़ी नगर थाना अधिकारी राकेश यादव मय जाप्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश की और जिन-जिन खेतों में चोरी हुई, वहां जाकर मौका मुआयना किया।

इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस थाना खेतड़ी नगर में लिखित शिकायत देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत के मंगलवार रात्रि करीब 12:15 बजे से 4:15 बजे के बीच चोरों ने अलग-अलग किसानों के खेतों से फव्वारे चोरी किए। चोरों द्वारा सुभाष चंद शर्मा पुत्र बैजनाथ शर्मा के खेत से 14 फव्वारे, झब्बर सिंह पुत्र मदन सिंह के खेत से 15 फव्वारे, जोगेन्द्र सिंह पुत्र मनोहर सिंह के खेत से 40 फव्वारे, नवीन कुमार पुत्र सीताराम के खेत से 11 फव्वारे तथा किशोर सिंह पुत्र उगम सिंह के खेत से 10 फव्वारे चोरी किए गए।

सुबह चोरी की जानकारी मिलते ही किसानों में भारी रोष फैल गया। पीड़ित किसानों के साथ ग्रामीणों ने भी अज्ञात चोरों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इसके साथ ही ग्रामीणों ने लंबे समय से बंद पड़ी पुलिस चौकी को पुनः शुरू करने की मांग भी अधिकारियों के समक्ष रखी।

विरोध प्रदर्शन के दौरान कुंदन सिंह, महेन्द्र शर्मा, रघुवीर सिंह, राकेश बगड़िया, आनंद सिंह, दयाराम बगड़िया, भवानी सिंह, अजित सिंह, नबील खान, सूरजपाल सिंह, नरेन्द्र सिंह, पंकज सिंह, दिलबाग सिंह, प्रकाश सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

डीएसपी जुल्फिकार अली ने विरोध प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों को समझाइश करते हुए तीन दिनों के भीतर चोरी की वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

Related Articles