[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ज्योति बाल विद्यापीठ में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

ज्योति बाल विद्यापीठ में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

छात्र-छात्राओं ने दिखाया खेल प्रतिभा का जोश

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : ज्योति बाल विद्यापीठ माध्यमिक विद्यालय में अंतर विद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था निदेशक नरोत्तम चौहान ने ग्रामीण खेल सतोलिया की प्रथम गेंद फेंक कर किया।

छात्र वर्ग में कप्तान राज गढ़वाल की टीम विजेता रही, जबकि कप्तान सुमेर सैनी की टीम उपविजेता रही। छात्रा वर्ग में कप्तान साक्षी सामरिया की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा निक्की पंवार की टीम उपविजेता रही।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में गेट रेडी प्रतियोगिता में लक्की बागड़ी की टीम विजेता रही। कलेक्ट द बॉल एंड रन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में मनप्रीत गुजराती विजेता व पारस सैनी उपविजेता रहे, जबकि छात्रा वर्ग में जानवी विजेता और मल्लीका सैनी उपविजेता रही।

मेक पिरामिड एंड रन प्रतियोगिता में छात्र वर्ग में नरेंद्र सैनी विजेता तथा राज गढ़वाल उपविजेता रहे, वहीं छात्रा वर्ग में शिवानी असवाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और सोनिया गढ़वाल उपविजेता रही। रस्सी कूद प्रतियोगिता में तम्मना चावला विजेता रही, जबकि चम्मच दौड़ में फातिमा विजेता व खुशबू चावला उपविजेता रही।

समापन अवसर पर संस्था निदेशक नरोत्तम चौहान व व्यवस्थापिका सुनीता चौहान ने सभी विजेता व उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए तथा आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77