[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शेखावाटी उत्सव की शाम : चुग्गे खान लंगा मांगणियार  एवं राजेंद्र  कविया की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने बांधा समा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

शेखावाटी उत्सव की शाम : चुग्गे खान लंगा मांगणियार  एवं राजेंद्र  कविया की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने बांधा समा

शेखावाटी उत्सव की शाम : चुग्गे खान लंगा मांगणियार  एवं राजेंद्र  कविया की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां ने बांधा समा

सीकर : शेखावाटी उत्सव के दूसरे दिन रविवार को अर्बन हाट में राजस्थानी लोक कलाकारों जैसलमेर के चुग्गे खान लंगा मांगणियार दल  एवं राजेंद्र कविया द्वारा शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम का समापन आकर्षक आतिशबाजी से किया गया। चुग्गे खान लंगा मांगणियार दल एवं उनकी टीम द्वारा रामसा पीर, केसरिया बालम सहित अन्य गीतों पर शानदार प्रस्तुति दी गई। उत्सव के दौरान लोक गायक राजेंद्र कविया द्वारा धरती धोरा री जैसे राजस्थानी लोकगीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई।

इस अवसर पर नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्य मंत्री झाबर सिंह खर्रा, राज्य सैनिक कल्याण सलाहकार समिति के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, धोद विधायक गोर्वधन वर्मा, जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा, एडीएम सिटी भावना शर्मा, सहायक निदेशक पर्यटन अनु शर्मा, बीजेपी जिलाध्यक्ष मनोज बाटड़, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र विकास सिहाग, सहित जिला स्तरीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं शहरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77