[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता शुरू:फतेहपुर ने जीता वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच, 800 अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया भाग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता शुरू:फतेहपुर ने जीता वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच, 800 अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया भाग

फतेहपुर में जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता शुरू:फतेहपुर ने जीता वॉलीबॉल का उद्घाटन मैच, 800 अधिकारियों और कर्मचारियों ने लिया भाग

फतेहपुर : फतेहपुर में 13वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय ये प्रतियोगिता कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल हरसावा बड़ा गांव में हो रही है। प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में फतेहपुर ने दातारामगढ़ को हराकर वॉलीबॉल मुकाबले में जीत हासिल की।

राजेश खालिया ने बताया कि इस प्रतियोगिता में लगभग 800 राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी विभिन्न खेलों में अपना प्रदर्शन दिखा रहे हैं।

हरसावा बड़ा गांव में 13वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।
हरसावा बड़ा गांव में 13वीं जिला स्तरीय राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ।

खराब मौसम के कारण प्रतियोगिता का शुभारंभ निर्धारित समय से देरी से हुआ। पहले दिन के खेल शाम 6:30 बजे समाप्त हुए। ये तीन दिवसीय प्रतियोगिता 25 जनवरी को संपन्न होगी।

इस प्रतियोगिता में लगभग 800 राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता में लगभग 800 राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में फतेहपुर विधायक हाकम अली खान, अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार स्वामी, नीमकाथाना के अतिरिक्त जिला कलेक्टर भागीरथ साख, जिला परिषद सीकर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, समस्त ब्लॉकों के उपखण्ड अधिकारी, तहसीलदार और सीकर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77