चुंगी नाका पर बने शुलभ शौचालय के लकीज पाईप व सफाई संबंध में नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिषाशी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
चुंगी नाका पर बने शुलभ शौचालय के लकीज पाईप व सफाई संबंध में नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में अधिषाशी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : शुक्रवार को चुंगी नाका बस स्टैंड व्यापारियो ने नवनियुक्त व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटिक के नेतृत्व में पालिका अधिषाशी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा व अवगत करवाया की चुंगी नाका सुलभ शौचालय गंदा रहता है व पानी की पाईप लाईन जाम पड़ी है तथा पानी की लाईन के स्विच टुटे हुएं हैं व गटर की गटर टैंक सिर्फ 5 से 7 बिलियां की बनाई हुई है जिसके कारण जल्दी भर जाती है। जिसको कम से कम 20 बिलियां की गटर टैंक बनाई जाएं व नियमित सफाई की जाएं।
चुंगीनाका से संस्कृत विधालय व राम मंदिर और नुर मस्जिद तक नालियो की सफाई समय पर नहीं होने के कारण कचरे से भरी हुई है उनकी नियमित सफाई करवाई जाएं।
चुंगीनाका व्यापारीयों ने कहा की चुंगीनाका सुलभ शौचालय में सफाई कर्मी सफाई तो समय पर करता है लेकिन पाईपो में लकीज व मैंटेनस खराब होने के कारण शौचालय गंदा रहता है। जटिया व बालिका विधालय व सभी बैंको का यह मुख्य रास्ता होने के कारण चुंगीनाका शुलम शौचालय को रोजाना लगभग 2000 लोगो के आस पास युज लेते है। शुलभ शौचालय की साफ सफाई व व्यवस्था को सही करवाया जाएं।
इस दौरान नवनियुक्त चुंगीनाका व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष खटिक व शिवकुमार सैनी, चांदमल राव, विद्याधर पुनिया, सुभाष चंद्र शर्मा, मनीष बिरमीवाला, इमरान खान, महिपाल जांगिड़, महमुँद खान, राजेश सिगतीया, राजेश मीना, राजू सैनी, सलीम, रफीक मनियार, महेश स्वामी, सुरेंद्र भट्ट आदि व्यापारी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2058018
