समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद पोद्दार शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के “झुंझुनूं नगर मंडल अध्यक्ष” मनोनीत
समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद पोद्दार शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के "झुंझुनूं नगर मंडल अध्यक्ष" मनोनीत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकान्त बंका
झुंझुनूं : शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के झुंझुनूं मांगे रेलवे जंक्शन जन संघर्ष अभियान को गतिशील करने के लिए समिति की कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद पोद्दार को झुंझुनूं नगर मंडल अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया है। समिति के महासचिव डॉ. मनोज सिंह ने पोद्दार को साफा पहनाकर एवं दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।
शेखावाटी रेल विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि नगर परिषद् क्षेत्र के सभी 60 वार्डों में शीघ्र ही सदस्यता अभियान शुरु करने के मद्देनजर समाजसेवी रघुनाथ प्रसाद पोद्दार का मनोनयन काफी महत्वपूर्ण है। इसके अलावा बिसाऊ, पिलानी, चिड़ावा, सूरजगढ़, खेतड़ी, उदयपुरवाटी, गुढ़ा, नवलगढ़, मंडावा, फतेहपुर शेखावाटी एवं बगड़ आदि स्थानों पर भी नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत किये जायेंगे।
पोद्दार के नगर मंडल अध्यक्ष मनोनीत होने पर गणेश कुमार हलवाई, नवल खण्डेलिया, प्रदीप हिम्मतरामका चिड़ावा, कैलाशचन्द्र सिंघानिया, पवन कुमार गाडिया, रामगोपाल टीबड़ेवाल, पूर्व स्टेशन अधीक्षक अनवर हुसैन, इमरान बडगुजर, मोहम्मद मोहसिन कुरैशी, सीए जिम्मी मोदी, अमित टीबड़ा, सुभाष मित्तल, अशोक खेतान, श्रवण कुमार गोयनका, अनिल जांगिड़, सुरेन्द्र अग्रवाल, नरोत्तमलाल आर्य, संजय सोनी, आंचल भगेरिया, डॉ. शशि मोरोलिया, सपना राणासरिया, डॉ. भावना शर्मा, शिवचरण पुरोहित, प्रमोद मोदी, विजेन्द्र सैनी, मनीष बगड़िया, अनिल शर्मा बख्तावरपुरा, फैयाज अहमद खान नूआं, विपिन राणासरिया, आनन्द टीबड़ा, विकास गोयनका, नेमी अग्रवाल, राहुल खण्डेलिया, आदित्य नरेश खण्डेलिया, अशोक मोदी, नितिन नारनौली, भंवरलाल चौधरी, अशोक नीटू केडिया, अनिल अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, श्रीकान्त गाडिया, महेश जीनगर, प्रशान्त जीनगर, मंयक जांगिड़, कमल डालमिया, राकेश बंटी टीबड़ा, दीपक केडिया, विनोद खन्ना, सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2009306


