[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना पुलिस कॉलोनी में चोरी:नीमकाथाना में अस्पताल सहित चार जगह से पानी की मोटर चोरी हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना पुलिस कॉलोनी में चोरी:नीमकाथाना में अस्पताल सहित चार जगह से पानी की मोटर चोरी हुई

नीमकाथाना पुलिस कॉलोनी में चोरी:नीमकाथाना में अस्पताल सहित चार जगह से पानी की मोटर चोरी हुई

नीमकाथाना : नीमकाथाना के छावनी स्थित पुलिस कॉलोनी में शनिवार रात चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने अस्पताल सहित चार स्थानों से पानी की मोटरें चुरा लीं। वार्ड 27 निवासी धर्मपाल सैनी ने बताया कि चोरों ने कॉलोनी में तीन घरों से पानी की मोटरें चुराईं। इनमें धर्मपाल सैनी, पवन सैनी और रामजीलाल के मकान शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, छावनी अस्पताल से भी एक पानी की मोटर चोरी हुई है।

सुबह जब लोग उठे तो उन्हें अपनी मोटरें गायब मिलीं। कॉलोनीवासियों ने तत्काल पुलिस को चोरी की सूचना दी। निवासियों ने छावनी क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि रात में बदमाश और आवारा लोग घूमते रहते हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि नशे की लत के कारण किसी व्यक्ति ने इन पानी की मोटरों को चुराया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62