[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

श्रीमाधोपुर में तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का शुभारंभ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

श्रीमाधोपुर : शहर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय दिव्यांग उपकरण वितरण शिविर का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन लिसाड़िया बालक दास महाराज एवं गोपीनाथ मंदिर के महंत डॉ. मनोहर शरण महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया।

यह शिविर शिव प्रसाद मन्नी देवी चौधरी ट्रस्ट के तत्वावधान में, जिला प्रशासन तथा भगवान श्री महावीर विकलांग सहायता समिति, जयपुर के सहयोग से खंडेलवाल वैश्य पटवारी धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के पहले दिन 10 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल तथा 10 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर सहित अन्य सहायक उपकरण वितरित किए गए।

कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को अधिक सुगम करना है। शिविर में भामाशाह बाबूलाल चौधरी एवं महेंद्र सैनी का विशेष सहयोग रहा। शिविर के शुभारंभ अवसर पर समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे और इस पुनीत कार्य की सराहना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62