[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में पाले से फसलें खराब,गिरदावरी और मुआवजे की मांग:सरसों, चना और मेथी की फसलों को नुकसान, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में पाले से फसलें खराब,गिरदावरी और मुआवजे की मांग:सरसों, चना और मेथी की फसलों को नुकसान, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा में पाले से फसलें खराब,गिरदावरी और मुआवजे की मांग:सरसों, चना और मेथी की फसलों को नुकसान, किसानों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

चिड़ावा : चिड़ावा क्षेत्र में पाले और तेज सर्दी से फसलों को भारी नुकसान हुआ है। इससे प्रभावित किसानों ने फसलों की गिरदावरी करवाकर मुआवजे की मांग की है। अखिल भारतीय प्रगतिशील किसान यूनियन के अध्यक्ष चौधरी रंगलाल सिंह लमोरिया के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार रामकुमार पूनियां को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि पाले और सर्दी के कारण सरसों, चना और मेथी की फसलों को भारी क्षति पहुंची है। फसलों के चौपट होने से किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान होने की आशंका है।

किसानों ने ज्ञापन के माध्यम से तत्काल प्रभावित फसलों की गिरदावरी करवाने और उचित मुआवजा दिलवाने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में विजेंद्र नूनियां, सज्जन लमोरिया, कल्याण सिंह धनखड़, बालकिशन कटेवा, राजवीर नूनियां, मनोज नेहरा और रामकरण झाझडिय़ा सहित अन्य किसान शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad