काजड़ा में विवेकानंद जयंती पर निकाली शोभा यात्रा
ग्रामीणों ने जगह जगह की पुष्प वर्षा
सूरजगढ़ : क्षेत्र के ग्राम काजड़ा में संचालित विवेकानंद पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के निदेशक मनजीत सिंह तंवर के नेतृत्व में विद्यार्थियों व शिक्षकों ने विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्राम काजड़ा के मुख्य मार्गों से होते हुए शोभा यात्रा निकाली। स्वामी विवेकानंद की तस्वीर से सुसज्जित गाड़ी व डीजे पर देश भक्ति एवं स्वामी विवेकानंद के गीतों के साथ विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानंद अमर रहे, भारत माता की जय, वंदे मातरम्, इन्कलाब-जिंदाबाद जैसे नारे लगाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।
जहां जहां से शोभा यात्रा निकली ग्रामीणों ने उत्साह के साथ पुष्प वर्षा की गई। इस अवसर पर वक्ता शिक्षाविद जगदीश प्रसाद सैन, अनिल जांगिड़ व सामाजिक कार्यकर्ता धर्मपाल गाँधी ने सनातन धर्म के सच्चे प्रहरी, आध्यात्मिक गुरु, कर्मयोगी स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अमेरिका के शिकागो विश्व धर्म सम्मेलन में स्वामी विवेकानंद ने अपनी विद्वता का परिचय देते हुए भारत की संस्कृति व सभ्यता के बारे में बताते हुए भारत की शिखर पर ले जाने का कार्य किया है।
इस अवसर पर प्रताप सिंह तंवर, राय सिंह शेखावत, होशियार सिंह, राम प्रताप कटारिया, अवनीश पाठक, अनिल जांगिड़, विनोद शर्मा, सरजीत, अशोक कुमावत, बलबीर, सुमित जांगिड़, सुरेश शेखावत, सरोज स्वामी, पूजा शर्मा, सुमन मेघवाल, पूजा स्वामी, माया सिंगाठिया, कविता पूनिया, कोमल, मंजू, भगवती चंदेलिया, अनिल कलावटीया,, कपिल गुर्जर, विकास मारवाल, छंगाराम, विष्णु नायक, मदन नायक सहित काफ़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2000017


