[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पोस बड़ा कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

बेरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पोस बड़ा कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

बेरी के लक्ष्मी नारायण मंदिर में पोस बड़ा कार्यक्रम आयोजित, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : घनश्याम दीक्षित बेरी

बेरी : बेरी ग्राम आबादी स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में आज पोस बड़ा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महेंद्र सिंह जोधा पुत्र स्वर्गीय रिछपाल सिंह जोधा की ओर से किया गया। आयोजन की शुरुआत भगवान लक्ष्मी नारायण को विधिवत भोग अर्पित कर की गई।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कार्यक्रम में महेंद्र सिंह जोधा, नरेंद्र सिंह जोधा, शंकर सिंह जोधा, आनंद सिंह जोधा, किशोर सिंह जोधा, गोपाल सिंह जोधा, भंवर सिंह जोधा, दातार सिंह जोधा, रणवीर सिंह, बहादुर सिंह जोधा, पर्वत सिंह मेड़तिया, वीरेंद्र सिंह मेड़तिया, शंभू सिंह, हनुमान सिंह शेखावत, भंवर सिंह शेखावत, आनंद सिंह, सुखदेव प्रसाद दीक्षित, गिरधारी सिंह चौहान, राजेंद्र सिंह, मोहन सिंह, मनोज शेखावत, मनजीत सिंह सहित महेंद्र सिंह जोधा का पूरा परिवार मौजूद रहा।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही मंदिर के बाहर आने-जाने वाले राहगीरों को भी विशेष रूप से प्रसाद का वितरण किया गया। रामगोपाल महर्षि ने सभी श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर प्रसाद अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के समापन पर आयोजक महेंद्र सिंह जोधा ने कार्यक्रम में शामिल हुए सभी भक्तों व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77