[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मोदी सरकार जन विरोधी नीतियों की फैक्ट्री बन चुकी है पहले रोजगार छीना अब रोजगार का अधिकार ‌ हाकम अली खान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मोदी सरकार जन विरोधी नीतियों की फैक्ट्री बन चुकी है पहले रोजगार छीना अब रोजगार का अधिकार ‌ हाकम अली खान

मनरेगा में बदलाव के खिलाफ कांग्रेस का विरोध:चूरू में सड़क से संसद तक लड़ाई का ऐलान, हर गली में होगा विरोध प्रदर्शन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : चूरू में शनिवार दोपहर जिला मुख्यालय स्थित शहर व देहात ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मंडेलिया हाउस चूरू में मनरेगा बचाओं संग्राम मांगो को लेकर चूरू जिला कांग्रेस कमेटी की प्रेस कांफ्रेस में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व जिला संगठन प्रभारी विधायक हाकम अली खांन ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा मनरेगा में बदलाव करने वाले नये कानून के खतरे को लेकर दिये गये कार्यक्रम को लेकर आज प्रेस से रूबरू होते हुए कहा कांग्रेस हर गांव, हर वार्ड और हर गली में उतरकर मनरेगा बचाने की लडाई लडेगी। कांग्रेस इसे किसी भी हाल में स्वीकार नही करेगी। मोदी सरकार जनविरोधी नीतियों की फैक्ट्री बन चुकी है। पहले रोजगार छीना, अब रोजगार का अधिकार भी खत्म करने पर तुली है। मनरेगा कोई सरकार की दया नही, बल्कि संविधान से मिला अधिकार है। इस अधिकार को खत्म करने की हर साजिश का सडक से संसद तक जवाब दिया जाएगा।

चूरू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व विधायक मनोज मेघवाल ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार ने उधोगपतियों के दबाव में इस योजना को खत्म करने का कार्य किया है जो कि भारत के गरीब मजदूरों के हितो पर कुठारघात है। उन्होने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा देश के गरीब व मजदूरों के अधिकार और हितों की लडाई लडती आयी है और आगे भी लडती रहेगी। जिला अध्यक्ष ने कहा राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार मनरेगा बचाओं संग्राम के तहत चूरू जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा गांधी स्मारक पुरानी कलेक्ट्रेट चूरू के आगे एक दिवसीय उपवास करके विरोध प्रदर्शन किया गया और 12 जनवरी से लेकर 29 जनवरी तक मनरेगा को लेकर गांव गांव ढाणी ढाणी तथा वार्डो में विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव रियाजत खान, शहर ब्लॉक अध्यक्ष असलम खोखर, देहात ब्लॉक अध्यक्ष किशोर धान्धू, निवर्तमान प्रधान संजय कस्वां, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहम्मद हुसैन निर्बाण, रमजान खान, सीताराम खटीक भी प्रेस से रूबरू हुए। कार्यक्रम का संचालन चूरू जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष जमील चौहान ने किया। इस अवसर पर अली मोहम्मद भाटी, असलम खां मोयल, आरिफ रिसालदार, संजय भाटी, सोयल डीके, समीउल्लाह गौरी, तोफिक खान, सद्दाम हुसैन, बाबू मंत्री अजीज दिलावरखानी, विमल शर्मा, शेर खां मलकाण, राजेश खिचड, सुर्यप्रकाश वर्मा आदि मौजुद रहें।

Related Articles