[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ग्रामीणों ने रीको भू-आवंटन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन:गोचर भूमि प्रभावित होने की आशंका, आजीविका पर असर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

ग्रामीणों ने रीको भू-आवंटन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन:गोचर भूमि प्रभावित होने की आशंका, आजीविका पर असर

ग्रामीणों ने रीको भू-आवंटन के खिलाफ सौंपा ज्ञापन:गोचर भूमि प्रभावित होने की आशंका, आजीविका पर असर

रानौली : पलसाना पंचायत समिति क्षेत्र में रीको द्वारा प्रस्तावित भू-आवंटन के विरोध में ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। गोवटी, बगड़ियों के बास ढिकिया सहित आसपास के गांवों के ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को जनहित के विपरीत बताया है, जिससे स्थानीय लोगों के अधिकारों और आजीविका पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है।

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि प्रस्तावित भू-आवंटन क्षेत्र में गोचर भूमि शामिल है। इस भूमि पर गांव के पशुपालक वर्षों से निर्भर हैं। यदि यह भू-आवंटन होता है, तो पशुओं के लिए चारे की गंभीर समस्या उत्पन्न होगी और ग्रामीणों की आजीविका प्रभावित होगी। उन्होंने प्रशासन से इस मामले में शीघ्र संज्ञान लेकर प्रस्ताव को निरस्त करने की मांग की है।

यह ज्ञापन राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश सचिव प्रभारी सीकर एडवोकेट अनिल शर्मा, सेवादल अध्यक्ष दांतारामगढ़ तथा जिला परिषद सदस्य संजू देवी अलोदा के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन देने वालों में अमरचंद प्रणामी, गणपत जाट, राजू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जनभावनाओं के खिलाफ लिया गया कोई भी निर्णय स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने प्रशासन से न्यायोचित और जनहित में निर्णय लेने की अपील की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad