कंबल वितरण कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
कंबल वितरण कर दिया सामाजिक समरसता का संदेश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मुकेश सिंह
गुढ़ागौड़जी : शीत ऋतु के दौरान जरूरतमंद परिवारों की सहायता के उद्देश्य से लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया। यह कार्यक्रम टोडी ग्राम पंचायत की इकाई-1 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा के सहयोग से संपन्न हुआ, जिसमें जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित किए गए।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता बलदेव सिंह सांखला रहे, जबकि अध्यक्षता ट्रस्ट अध्यक्ष अंकित गुप्ता ने की। अतिथियों का माला एवं ट्रस्ट का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि बलदेव सिंह सांखला ने कहा कि बढ़ती सर्दी के मौसम में जरूरतमंद परिवारों को कंबल वितरित कर सामाजिक समरसता और मानवीय संवेदना का परिचय दिया गया है। उन्होंने भामाशाहों से आगे आकर अधिक से अधिक जरूरतमंदों की मदद करने का आह्वान किया। साथ ही ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
ट्रस्ट प्रभारी दिनेश सांखला ने बताया कि संस्था द्वारा अब तक 100 से अधिक परिवारों को कंबल वितरित किए जा चुके हैं तथा आगामी दिनों में 100 से अधिक जरूरतमंद परिवारों तक कंबल पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर ट्रस्ट के उपाध्यक्ष हरिराम सैन ने ट्रस्ट की गतिविधियों एवं सामाजिक कार्यों की विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम की समाप्ति पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता शर्मा ने ट्रस्ट एवं सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में ट्रस्ट की सहप्रभारी तनु सांखला, काश्वी, प्रमोद, भूपेश दूड़िया, सुनील जाखड़, हरीश शर्मा, महेंद्र जाखड़, संदीप कलावत सहित टाइम केयर इंग्लिश स्पोकन टीम के सदस्य भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2000219


