[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का एक्शन:बाकरा रोड पर हटाए अवैध कब्जे; चबूतरे और टीनशेड ढहाए, सामान जब्त


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का एक्शन:बाकरा रोड पर हटाए अवैध कब्जे; चबूतरे और टीनशेड ढहाए, सामान जब्त

झुंझुनूं में अतिक्रमण के खिलाफ नगर परिषद का एक्शन:बाकरा रोड पर हटाए अवैध कब्जे; चबूतरे और टीनशेड ढहाए, सामान जब्त

झुंझुनूं : झुंझुनूं शहर की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने और सड़कों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए नगर परिषद झुंझुनूं ने गुरुवार को बड़ा अभियान चलाया। परिषद की टीम ने बाकरा मोड़ चौराहे से लेकर सनराइज स्कूल तक रोड नंबर 3 पर अवैध रूप से किए गए स्थायी और अस्थाई निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से पूरे इलाके के दुकानदारों और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।

परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या ने कहा- शहर के मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने दुकानदारों से अपील की है कि वे अपनी सीमा के भीतर ही व्यापार करें। यदि किसी ने दोबारा सड़क पर अतिक्रमण करने की कोशिश की, तो न केवल सामान जब्त किया जाएगा, बल्कि भारी जुर्माना भी वसूला जाएगा।

नगर परिषद आयुक्त देवीलाल बोचल्या के निर्देशन में परिषद की टीम सुबह 7 बजे ही भारी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंच गई। टीम ने बाकरा मोड़ चौराहे से कार्रवाई की शुरुआत की। जैसे ही जेसीबी ने अवैध निर्माणों को ढहाना शुरू किया, वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि, पुलिस की मौजूदगी के कारण किसी भी प्रकार का विरोध सफल नहीं हो सका।

परिषद आयुक्त ने बताया कि बाकरा रोड और रोड नंबर 03 पर सड़क के दोनों किनारों पर दुकानदारों और भवन मालिकों ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा था। दुकानों के बाहर बने पक्के चबूतरे और खुर्रों को तोड़ा गया। सड़क सीमा में आगे तक निकले हुए टीनशेड हटाए गए। नालियों के ऊपर किए गए अवैध निर्माणों को ध्वस्त किया गया।

मौके पर मौजूद रहे अधिकारी

इस दौरान अभियान प्रभारी रविन्द्र मीणा (अधिशाषी अभियन्ता), रोहित जांगिड़ (अधिशाषी अभियन्ता), राजस्व अधिकारी अंगीश कुमावत, कार्यवाहक स्वच्छता निरीक्षक संदीप, अली हसन, और सुनील चौधरी सहित सफाई कर्मियों की पूरी टीम और पुलिस बल तैनात रहा।

Related Articles