[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शहर में नहीं बिकेगा प्लास्टिक धागा:व्यापारियों को एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, नगरपालिका अधिकारी करेंगे जांच

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शहर में नहीं बिकेगा प्लास्टिक धागा:व्यापारियों को एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, नगरपालिका अधिकारी करेंगे जांच

शहर में नहीं बिकेगा प्लास्टिक धागा:व्यापारियों को एसडीएम ने दिए सख्त निर्देश, नगरपालिका अधिकारी करेंगे जांच

चिड़ावा : चिड़ावा में प्लास्टिक डोर के इस्तेमाल की रोकथाम के लिए सोमवार को उपखंड कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता एसडीएम नरेश सोनी ने की।

बैठक में एसडीएम ने दुकानदारों से प्लास्टिक डोर से होने वाले नुकसानों पर चर्चा की। उन्होंने दुकानदारों को प्लास्टिक डोर की बिक्री न करने के सख्त निर्देश दिए। एसडीएम ने शहरवासियों के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी से सहयोग की अपील की।

एसडीएम ने नगरपालिका ईओ सुनील कुमार सैनी और दीपक जांगिड़ को इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से दुकानों की आकस्मिक जांच करने को कहा। दोषी पाए जाने पर दुकानदारों और खरीदारों पर जुर्माना लगाने तथा सामान जब्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में सुरेश डालमिया, संजय गुप्ता, प्रमोद चौधरी, नितिन अग्रवाल, अजय शर्मा, सूर्यकांत, सुनील कुमार, सिकंदर खान सहित कई दुकानदार, नगरपालिका कार्मिक और अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles