ड्राइवर ने मालकिन को फोटो वायरल करने की धमकी दी:लखनऊ में काम के दौरान भरोसा जीता, जेवर चुराए फिर नौकरी छोड़कर भागा
ड्राइवर ने मालकिन को फोटो वायरल करने की धमकी दी:लखनऊ में काम के दौरान भरोसा जीता, जेवर चुराए फिर नौकरी छोड़कर भागा
लखनऊ : लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके में एक महिला ने अपने ड्राइवर पर ब्लैकमेलिंग, चोरी और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोपी ड्राइवर ने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर 5 लाख रुपए की मांग की है। इसके अलावा आरोपी घर से कीमती जेवर भी लेकर भाग गया। पुलिस मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच कर रही है।
राजाजीपुरम लाइनखेड़ा बी-ब्लॉक निवासी पीड़िता ने बताया कि राजस्थान के खरखरी धुनरी झुनझुनू हनुमान सिंह पिछले ढाई से तीन साल से उनके यहां ड्राइवर के रूप में काम कर रहा था। इस दौरान आरोपी का घर के अंदर आना-जाना भी था।
भरोसा जीतकर हनुमान सिंह वेतन के अलावा अपनी मां के कैंसर इलाज के नाम पर उनसे करीब 5 लाख रुपए उधार लिए थे। धीरे-धीरे लौटाने का भरोसा दिया था। कुछ समय पहले आरोपी अचानक नौकरी छोड़कर फरार हो गया। आरोपी के जाने के बाद जब उन्होंने घर का सामान चेक किया तो सोने के जेवरात और करीब 50 हजार रुपए नगद गायब मिले।
अब फोन पर धमकी दे रहा है
इसके बाद वह फोन कर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा। महिला का कहना है कि आरोपी फोन पर धमकी दे रहा है कि उसके पास उनके अश्लील फोटो और वीडियो हैं। अगर 5 लाख रुपए नहीं दिए तो वह सोशल मीडिया पर वायरल कर बदनाम देगा। साथ ही आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी है।
इससे महिला काफी घबरा गई और घटना की जानकारी अपने परिवार को दी। इसके बाद पीड़ित परिवार ने थाने जाकर शिकायत दर्ज कराई। मामले में तालकटोरा इंस्पेक्टर कुलदीप का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043274


