[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

परसरामपुरा में शोभायात्रा निकाली:संगीतमय भागवत कथा शुरू, पहले दिन गणेश पूजन किया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
गुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

परसरामपुरा में शोभायात्रा निकाली:संगीतमय भागवत कथा शुरू, पहले दिन गणेश पूजन किया

परसरामपुरा में शोभायात्रा निकाली:संगीतमय भागवत कथा शुरू, पहले दिन गणेश पूजन किया

गुढ़ागौड़जी : परसरामपुरा के अग्रवाल गेस्ट हाउस में सप्त दिवसीय संगीतमय भागवत कथा का आयोजन शुरू हो गया है। पहले दिन श्री गोपीनाथ मंदिर से भव्य अमृत कलश शोभायात्रा निकाली गई, जो गांव के मुख्य मार्गों से डीजे पर नाचते गाते होते हुए गेस्ट हाउस पहुंची।

आयोजन कर्ता सीताराम शर्मा ने बताया कि कलश यात्रा में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। व्यापारियों ने शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया, जबकि ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की।

कोलकाता निवासी कमल शर्मा ने अपने परिवार सहित कलश यात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया। कथावाचक आचार्य बृजेश जी महाराज ने बताया कि यह कथा सात दिनों तक चलेगी। पहले दिन गणेश पूजन और महात्म कथा का आयोजन किया गया। प्रतिदिन अलग-अलग प्रसंगों का वर्णन किया जाएगा। सीताराम शर्मा ने इस आयोजन में सहयोग के लिए सभी ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles