चाईनीज मांझे की खरीद-बिक्री पर रोक की मांग:मुस्लिम न्याय मंच ने सौंपा ज्ञापन; कलेक्टर ने आयुक्त को दिए कार्रवाई के निर्देश
चाईनीज मांझे की खरीद-बिक्री पर रोक की मांग:मुस्लिम न्याय मंच ने सौंपा ज्ञापन; कलेक्टर ने आयुक्त को दिए कार्रवाई के निर्देश
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
झुंझुनूं : झुंझुनूं में चाईनीज मांझे की खरीद-बिक्री बेरोकटोक चल रही है। इसके खिलाफ मुस्लिम न्याय मंच ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए चाईनीज मांझे की खरीद बिक्री पर रोक लगाने की मांग की। इसके बाद नगर परिषद आयुक्त को कलेक्टर ने सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
बता दें कि सोमवार को मुस्लिम न्याय मंच के बैनर तले एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर से मिला और शहर में धड़ल्ले से बिक रहे चाइनीज मांझे पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
इसके बाद जिला कलेक्टर ने साफ किया कि शहर में कहीं भी चाईनीज मांझे की बिक्री पाई गई तो संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने नगर परिषद आयुक्त को निर्देश दिया कि वे अपनी टीम को सक्रिय करें और अवैध रूप से मांझा बेचने व भंडारण करने वालों पर निगरानी रखें।
बाजार में बड़े पैमाने पर बिक्री
मुस्लिम न्याय मंच के अध्यक्ष इमरान बडगुजर ने बताया- मकर संक्रांति में अब कुछ ही दिन शेष हैं। ऐसे में झुंझुनूं के बाजारों में चाईनीज मांझा बड़े पैमाने पर बिक रहा है। इससे आए दिन राहगीरों के गले कटने और पशु-पक्षियों की मौत की खबरें आती हैं।
मंच के सहसचिव इश्तियाक कुरैशी ने बताया- प्रतिबंधित मांझे के बड़े भंडार छिपाकर रखे गए हैं। प्रशासन को केवल छोटी दुकानों तक सीमित न रहकर बड़े गोदामों और भंडारों पर छापामार कार्रवाई करनी चाहिए जहां से इसकी सप्लाई हो रही है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम न्याय मंच के सचिव यूनुस रंगरेज, अब्दुल लतीफ खानजादा, जमील कुरैशी, ओसामा सय्यद और सहदेव कसवा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2037508


