झुंझुनूं में अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन:डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका; बोले-वेनेजुएला पर हमला इंटरनेशनल लॉ का उल्लंघन
झुंझुनूं में अमेरिका के खिलाफ प्रदर्शन:डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका; बोले-वेनेजुएला पर हमला इंटरनेशनल लॉ का उल्लंघन
झुंझुनूं : वेनेजुएला पर अमेरिका की कार्रवाई का झुंझुनूं में वामपंथी संगठनों ने विरोध किया है। झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर सोमवार को वामपंथी और जनवादी संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। साम्राज्यवाद विरोधी संघर्ष समिति के बैनर तले हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट के सामने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला फूंका। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने कहा कि अमेरिका ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है।
प्रदर्शन के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर अमेरिकी साम्राज्यवाद मुर्दाबाद, इंकलाब जिंदाबाद और वेनेजुएला की जनता तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं जैसे नारे लगे। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वेनेजुएला की संप्रभुता पर हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विरोध सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने अमेरिका की कड़ी निंदा की। वक्ताओं ने कहा- अमेरिका का यह कृत्य न केवल एक देश की संप्रभुता पर हमला है, बल्कि वैश्विक लोकतंत्र के लिए भी खतरा है। अमेरिका संसाधनों को हड़पने के लिए आक्रामक युद्ध और औपनिवेशिक लूट की नीति अपना रहा है।
विरोध सभा में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी
विरोध सभा में माकपा के सचिव राजेश बिजारणियां, महिपाल पुनिया, फूलचंद बर्बर, भाकपा माले के सचिव रामचंद्र कुलहरी, केंद्रीय कमेटी सदस्य फूलचंद ढेवा, क्रांतिकारी किसान यूनियन के पोकर सिंह झाझडिया, किसान सभा के सुमेर बुडानिया व मदन यादव, क्रांतिकारी मजदूर मोर्चा के महेश चौमाल, शहीद भगतसिंह विचार मंच के बजरंग लाल एडवोकेट, मुस्लिम न्याय मंच के इमरान बडगूजर, नौजवान सभा के योगेश कटारिया व पंकज गुर्जर, गणपत सिंह, शीशराम कामरेड, शुभकरण महला, सहदेव कसवां, युनूस अली भाटी, किशनलाल नायक और पितराम कालेर ने संबोधित किया।
इस मौके पर कप्तान लक्ष्मीनारायण, लीलाधर, हरिओम, रमेश कटेवा, भागीरथ कपूरिया, रामस्वरूप गजराज, बनवारीलाल, श्यामलाल कालेर और जगमाल सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042956


