[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में अवैध हरी लकड़ी से भरा वाहन जब्त:कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर की कार्रवाई, वन विभाग ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में अवैध हरी लकड़ी से भरा वाहन जब्त:कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर की कार्रवाई, वन विभाग ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया

फतेहपुर में अवैध हरी लकड़ी से भरा वाहन जब्त:कोतवाली पुलिस ने हाईवे पर की कार्रवाई, वन विभाग ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज किया

फतेहपुर : फतेहपुर में कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से हरी लकड़ी ले जा रहे एक वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने पिकअप वाहन सहित उसमें भरी हरी लकड़ी भी अपने कब्जे में ले ली। कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र कुमार मीणा ने बताया- यह कार्रवाई सीकर से चूरू जाने वाले हाईवे पर की गई। पुलिस वाहनों की नियमित जांच कर रही थी, तभी एक पिकअप वाहन को रोका गया।

जांच के दौरान पिकअप में हरी लकड़ियां भरी मिलीं। जब चालक से इन लकड़ियों से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने वाहन और लकड़ियों को जब्त कर लिया। पुलिस ने इस संबंध में वन विभाग को भी सूचित किया। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से हरी लकड़ी ले जा रहे वाहन चालक के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की।

Related Articles