नीमकाथाना में वार्ड पुनर्गठन पर कांग्रेस की आपत्ति:जिलाध्यक्ष बोले- नियमानुसार नहीं हुआ पुनर्गठन, सुधार की आवश्यकता; सौंपा ज्ञापन
नीमकाथाना में वार्ड पुनर्गठन पर कांग्रेस की आपत्ति:जिलाध्यक्ष बोले- नियमानुसार नहीं हुआ पुनर्गठन, सुधार की आवश्यकता; सौंपा ज्ञापन
नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायत समिति के वार्डों के पुनर्गठन को लेकर आपत्ति दर्ज कराई गई है। नीमकाथाना कांग्रेस जिलाध्यक्ष जीएन घसिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने इस संबंध में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष जीएन घसिया ने बताया कि ज्ञापन में वार्डों के मौजूदा गठन पर असंतोष व्यक्त करते हुए संशोधन की मांग की गई है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि वार्डों का पुनर्गठन नियमानुसार नहीं हुआ है और इसमें सुधार की आवश्यकता है।
इस दौरान जिलाध्यक्ष घसिया के साथ राधेश्याम शर्मा, मदन सैनी, मालाराम वर्मा, राकेश भड़ाना और अन्य कई नीमकाथाना कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। उन्होंने अपनी मांगों को लेकर उपखंड मजिस्ट्रेट से चर्चा की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043755


