नाबालिग हत्या मामले में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बीदासर पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के बाद युवक को पकड़ा, कोर्ट में होगी पेशी
नाबालिग हत्या मामले में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:बीदासर पुलिस ने डीएनए रिपोर्ट के बाद युवक को पकड़ा, कोर्ट में होगी पेशी
बीदासर : बीदासर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोप में युवक को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि नाबालिग लड़की की हत्या अज्ञात व्यक्ति ने की थी। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मौके का निरीक्षण किया। फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) और तकनीकी टीम को भी बुलाया गया, जिन्होंने महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।
मृतका के पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ कि वह लगभग छह माह की गर्भवती थी। इसके बाद भ्रूण का डीएनए परीक्षण कराया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों के डीएनए सैंपल लेकर एफएसएल को भेजे।
एफएसएल रिपोर्ट मिलने और गहन जांच-पड़ताल के बाद पुलिस ने बलात्कार के आरोपी कृष्ण उर्फ सुनील को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी घटियाल छोटी का निवासी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है और उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2043534


