[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक, फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा:2 लिफ्ट भी बनेगी, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में होगी आसानी

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक, फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा:2 लिफ्ट भी बनेगी, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में होगी आसानी

झुंझुनूं रेलवे स्टेशन बनेगा हाईटेक, फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा:2 लिफ्ट भी बनेगी, एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म जाने में होगी आसानी

झुंझुनूं : झुंझुनूं रेलवे स्टेशन को आधुनिक यात्री सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इस साल स्टेशन पर 12 मीटर चौड़ा फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा, जिसके पास 2 लिफ्ट भी स्थापित की जाएगी। इससे यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जाने में अब सीढ़ियों या ट्रैक पार करने की मजबूरी नहीं रहेगी।

नवलगढ़, मुकुंदगढ़, रतनशहर, चिड़ावा और सूरजगढ़ रेलवे स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म की ऊंचाई और लंबाई बढ़ाई जाएगी। इसका उद्देश्य लंबी ट्रेनों के ठहराव को सुगम बनाना और यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाना है। इन सभी कार्यों पर कुल करीब 80 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।

झुंझुनू रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पुल।
झुंझुनू रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन पुल।
पहले से मौजूद सीढ़ियों से लैस पुल।
पहले से मौजूद सीढ़ियों से लैस पुल।

कोच इंडिकेटर से यात्रियों को मिलेगी सटीक जानकारी

चयनित स्टेशनों पर कोच इंडिकेटर बोर्ड लगाए जाएंगे। इससे यात्रियों को पहले ही पता चल सकेगा कि उनका कोच प्लेटफॉर्म के किस हिस्से में आएगा। इससे प्लेटफॉर्म पर अनावश्यक भीड़ और भागदौड़ नहीं रहेगी।

झुंझुनू रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार।
झुंझुनू रेलवे स्टेशन का मुख्य द्वार।

अक्टूबर तक पूरा होगा काम

रेलवे सेक्शन इंजीनियर मनोज कुमार के अनुसार, सभी विकास कार्यों को अक्टूबर 2026 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्य गुणवत्ता के साथ समय पर पूरे किए जाएंगे ताकि यात्रियों को जल्द लाभ मिल सके। रेल विशेषज्ञों का मानना है कि इन विकास कार्यों से शेखावाटी क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी और मजबूत होगी।

Related Articles