[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निजामपुर मोड़ पर डंपर ट्रेलर से टकराया:सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निजामपुर मोड़ पर डंपर ट्रेलर से टकराया:सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी

निजामपुर मोड़ पर डंपर ट्रेलर से टकराया:सामने से आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा, पुलिस जांच जारी

खेतड़ी : खेतड़ी थाना क्षेत्र के निजामपुर मोड़ सर्किल पर देर रात पत्थरों से भरा एक डंपर सड़क किनारे खड़े ट्रेलर से टकरा गया। इस दुर्घटना में डंपर चालक को मामूली चोटें आईं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह हादसा सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में हुआ।

हेड कॉन्स्टेबल सुगन सिंह ने बताया कि उन्हें रात करीब 2 बजे निजामपुर मोड़ सर्किल पर दो ट्रकों की भिड़ंत की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचने पर, उन्होंने डंपर चालक वेदप्रकाश (निवासी गोठड़ा) से जानकारी ली। वेदप्रकाश ने बताया कि वह रात में खेतड़ी के खनन क्षेत्र से पत्थर भरकर सिंघाना की ओर जा रहा था।

निजामपुर मोड़ पर पहुंचने पर, उसने देखा कि एक सीमेंट से भरा ट्रेलर सड़क पर खड़ा था। जब वेदप्रकाश ने ट्रेलर के पास से निकलने की कोशिश की, तो सामने से एक वाहन आ गया। उसे बचाने के प्रयास में डंपर बेकाबू हो गया और सड़क पर खड़े ट्रेलर से जा टकराया।

इस भिड़ंत के कारण सिंघाना से खेतड़ी का मार्ग पर कुछ देर के लिए जाम लगा रहा। हादसे के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और डंपर चालक को वाहन से बाहर निकाला।

खेतड़ी पुलिस को सूचना मिलते ही वे घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना कर आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चौकी में ले गई है। क्षतिग्रस्त डंपर में भरे पत्थरों को दूसरे डंपर में स्थानांतरित कर सड़क से हटाने का प्रयास किया जा रहा है।

हेड कॉन्स्टेबल सुगन सिंह ने बताया कि इस मामले में अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है, लेकिन जानकारी जुटाई जा रही है। रिपोर्ट आने पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles