[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

शिमला ने खटोटी को हराया, क्रिकेट खिताब जीता:देवलावास में नवयुवक मंडल की प्रतियोगिता का समापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

शिमला ने खटोटी को हराया, क्रिकेट खिताब जीता:देवलावास में नवयुवक मंडल की प्रतियोगिता का समापन

शिमला ने खटोटी को हराया, क्रिकेट खिताब जीता:देवलावास में नवयुवक मंडल की प्रतियोगिता का समापन

पचेरीकलां : पचेरीकलां थाना क्षेत्र के देवलावास स्थित बाबा हीरानाथ खेल मैदान में नवयुवक मंडल की ओर से आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबले में शिमला की टीम ने खटोटी को हराकर खिताब अपने नाम किया।

समापन समारोह में इंजीनियर संदीप नेहरा मुख्य अतिथि थे, जबकि रामकुमार नेहरा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। प्रतियोगिता का अंतिम मैच खटोटी और शिमला की टीमों के बीच खेला गया।

मुख्य अतिथि इंजीनियर संदीप नेहरा ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने का सशक्त माध्यम है। खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे रामकुमार नेहरा ने कहा कि वर्तमान दौर में ग्रामीण युवाओं को नशे और भटकाव से बचाकर खेल तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन गांव के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करते हैं।

प्रतियोगिता जीतने वाली शिमला टीम को 31 हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। उपविजेता रही खटोटी गांव की टीम को 21 हजार रुपए का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राजकुमार, सुनील नेहरा, सुकेश नेहरा, अशोक नेहरा, सोमवीर धींधवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin