[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सवारी गाड़ी और स्विफ्ट भिड़ीं, कार सवार तीन की मौत:रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर हादसा, गाड़ी के परखच्चे उड़े; दो जयपुर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सवारी गाड़ी और स्विफ्ट भिड़ीं, कार सवार तीन की मौत:रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर हादसा, गाड़ी के परखच्चे उड़े; दो जयपुर रेफर

सवारी गाड़ी और स्विफ्ट भिड़ीं, कार सवार तीन की मौत:रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर हादसा, गाड़ी के परखच्चे उड़े; दो जयपुर रेफर

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

सीकर : सीकर में स्विफ्ट कार और सवारी गाड़ी में भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल हैं। घायलों को जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। हादसा रींगस-खाटूश्यामजी रोड पर चौमूं पुरोहितान और लांपुवा के बीच रविवार रात करीब 2 बजे हुआ।

कार में चार युवक सवार थे

रींगस थाने के एएसआई सांवताराम गुर्जर ने बताया- सवारी गाड़ी ड्राइवर अजय देवंदा (35) खाटूश्यामजी से रींगस की तरफ आ रहा था। कार सवार चार युवक खाटूश्यामजी की तरफ जा रहे थे। लांपुवा के पास दोनों गाड़ियां भिड़ गईं। दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। रींगस थाना पुलिस ने घायलों को हॉस्पिटल भिजवाया।

खाटूश्यामजी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार में चार युवक सवार थे। इनमें से दो की मौत हो गई।
खाटूश्यामजी की तरफ जा रही स्विफ्ट कार में चार युवक सवार थे। इनमें से दो की मौत हो गई।

दोनों गाड़ी के ड्राइवर ने मौके पर ही दम तोड़ा

हादसे में सवारी गाड़ी के ड्राइवर अजय देवंदा निवासी रींगस और स्विफ्ट के ड्राइवर गौरव सैनी (22) पुत्र शंकर माली निवासी सुरतपुरा, दौसा की मौके पर ही मौत हो गई। तीन गंभीर घायलों को जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल रेफर किया गया था। यहां इलाज के दौरान कार सवार एक अजय सैनी (25) पुत्र रेवती लाल ने भी दम तोड़ दिया।

सवारी गाड़ी के आगे का हिस्सा देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।
सवारी गाड़ी के आगे का हिस्सा देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

तीनों शव अलग-अलग रखवाए

भारत सैनी (18) निवासी बड़ा कुआं मंडावरी, दौसा और रामकेश (25) निवासी गोपालगढ़ (करौली) का जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। गौरव माली का शव खाटूश्यामजी उप जिला अस्पताल, अजय देवंदा का शव रींगस उप जिला अस्पताल और अजय सैनी का शव एसएमएस हॉस्पिटल (जयपुर) की मॉर्च्युरी में है।

Related Articles