[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉ. अम्बेडकर पर टिप्पणी: राजलदेसर थाने के सामने प्रदर्शन:सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉ. अम्बेडकर पर टिप्पणी: राजलदेसर थाने के सामने प्रदर्शन:सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग

डॉ. अम्बेडकर पर टिप्पणी: राजलदेसर थाने के सामने प्रदर्शन:सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वाले की गिरफ्तारी की मांग

चूरू : चूरू के राजलदेसर में रविवार दोपहर डॉ. भीमराव अम्बेडकर और अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया गया। नगर कांग्रेस कमेटी ने राजलदेसर थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थानाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता थाने के सामने एकत्रित हुए और नारेबाजी की। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जब्बार खोखर ने बताया कि 29 दिसंबर को रतनगढ़ तहसील के जांदवा गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर डॉ. अम्बेडकर और अनुसूचित जाति व जनजाति समाज के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया था, जिससे उन्हें अपमानित किया गया।

खोखर ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि राजलदेसर पुलिस थाने में मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी की गिरफ्तारी न होना शर्मनाक है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के भीतर आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

इस संबंध में एएसआई बजरंग यादव ने बताया कि यह मामला रतनगढ़ डीएसपी के पास है। उन्होंने आश्वासन दिया कि ज्ञापन की सूचना संबंधित अधिकारी तक पहुंचा दी जाएगी।

Related Articles