सादुलपुर वार्ड 30 में समस्या समाधान शिविर आयोजित:सड़क की बदहाली पर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
सादुलपुर वार्ड 30 में समस्या समाधान शिविर आयोजित:सड़क की बदहाली पर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन
सादुलपुर : सादुलपुर के वार्ड 30 में रविवार को सर्व समाज विकास संस्थान ने एक समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया । इस शिविर में वार्ड के निवासियों ने अपनी सामुदायिक समस्याओं से संस्थान को अवगत कराया। इस दौरान सादुलपुर से ढिंढाल सड़क मार्ग पर कीचड़ भर जाने से हो रही परेशानी को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। सर्व समाज विकास संस्थान के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।
मोहल्ले की महिलाओं और पुरुषों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से सड़क की स्थिति खराब है। रास्ते में कीचड़ होने के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों के कपड़े खराब हो जाते हैं और उनके गिरने का खतरा बना रहता है। यह मार्ग ख्याली नरवासी और ढिंढाल सहित लगभग आधा दर्जन गांवों को जोड़ता है। इसके बावजूद, पालिका प्रशासन की अनदेखी के कारण सड़क की हालत बद से बदतर हो गई है।
शिविर में एडवोकेट गायत्री पूनिया, छोटूलाल नायक, आमीन, सीताराम जांगिड़, डॉ. लक्ष्मण सिंह, सुनील सिरोलिया, महेश पुनिया सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। लोगों ने सड़क की शीघ्र मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2065983


