[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बालिका शिक्षा व सामाजिक एकता पर दिया जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बालिका शिक्षा व सामाजिक एकता पर दिया जोर

केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने बालिका शिक्षा व सामाजिक एकता पर दिया जोर

झुंझुनूं : देवस्थान विभाग के मंत्री जोराराम कुमावत रविवार को झुंझुनू दौरे पर रहे। यहां वे कुम्हार कर्मचारी एवं समाज सेवा समिति झुंझुनूं के तत्वावधान में आयोजित जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य मंत्री (अध्यक्ष माटी कला बोर्ड, राजस्थान सरकार) प्रहलाद रॉय टाक ने की।

विशिष्ट अतिथि मदन प्रजापत, महेंद्र चन्दवा, एडवोकेट सुरेन्द्र लाम्बा, समाजसेवी कुरडाराम नानवाल, संयुक्त सचिव वित्त विभाग रणवीर सिंह रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने समाज बंधुओं से कुरीतियों के त्याग, संस्कारवान बनने, सर्व समाज के सहयोग से शासन व प्रशासन में भागीदारी सुनिश्चित करने तथा बालिका शिक्षा को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने अपने विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी दी।

राज्य मंत्री प्रहलाद रॉय टाक ने प्रतिभावान विद्यार्थियों से उच्च लक्ष्य निर्धारित कर समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने युवाओं से रील की बजाय रियल लाइफ का हीरो बनने की प्रेरणा दी।

महेंद्र चन्दवा एवं हरिराम दादरवाल ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए संस्था द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा आगामी रणनीति से अवगत कराया। मदन प्रजापत, सुरेन्द्र लाम्बा, समाजसेवी कुरडाराम नानवाल, संयुक्त सचिव वित्त विभाग रणवीर सिंह, राधेश्याम काम्या, विनोद कुमावत सहित अन्य वक्ताओं ने सामाजिक एकता, भाईचारे एवं शासन-प्रशासन में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया।

Related Articles