रींगस में दो डंपर चोरी का प्रयास, चाबी टूटने से टली बड़ी वारदात
रींगस में दो डंपर चोरी का प्रयास, चाबी टूटने से टली बड़ी वारदात
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : सीकर जिले के रींगस शहर में बीती रात चोरी की एक बड़ी वारदात होते-होते टल गई। अज्ञात चोरों ने दो डंपरों को चुराने का प्रयास किया, लेकिन डंपरों के लॉक में चाबी टूट जाने के कारण चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
मामला रींगस के मठ मंदिर के पास स्थित फौजी मार्केट क्षेत्र का है, जहां खड़े हेम सिंह और करण सिंह के डंपरों को चोरों ने निशाना बनाया। देर रात चोर डंपरों के केबिन के शीशे तोड़कर अंदर घुसे और वाहन स्टार्ट करने का प्रयास किया, लेकिन लॉक में चाबी टूटने से डंपर स्टार्ट नहीं हो पाए।
वारदात को अंजाम देने में नाकाम रहे चोर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई सांवताराम गुर्जर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना किया।
फिलहाल पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और अज्ञात चोरों की तलाश जारी है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के वाहन मालिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043274


