[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने खाटूश्यामजी में किए बाबा श्याम के दर्शन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खाटूश्यामजीटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने खाटूश्यामजी में किए बाबा श्याम के दर्शन

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने खाटूश्यामजी में किए बाबा श्याम के दर्शन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

खाटूश्यामजी : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरुण सिंह रविवार को सीकर जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी पहुंचे। यहां उन्होंने श्री श्याम मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर बाबा श्याम की चौखट पर शीश नवाया तथा देश में सुख, शांति और खुशहाली की कामना की।

दर्शन के दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्तिसिंह चौहान, पूर्व अध्यक्ष प्रताप सिंह चौहान एवं पूर्व मंत्री श्याम सिंह चौहान ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न करवाई। मंदिर कमेटी की ओर से अरुण सिंह को श्याम दुपट्टा ओढ़ाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

इससे पूर्व खाटूश्यामजी स्थित होटल पर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles