अलसीसर में गरीब की दुनिया सेवा संस्था का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
अलसीसर में गरीब की दुनिया सेवा संस्था का चौथा स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
अलसीसर : गरीब की दुनिया सेवा संस्था ने अपना चौथा स्थापना दिवस सम्मान समारोह बड़े उत्साह और सेवा भाव से मनाया। कार्यक्रम लक्ष्मीनारायण जी मंदिर के सामने, अलसीसर में आयोजित किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंद लोगों को विभिन्न सामग्रियों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में 200 कंबल, 30 लोई, 4 गद्दे, 4 परिवारों को राशन सामग्री, 1 सिलाई मशीन, 2 ट्राईसाइकिल, 2 व्हीलचेयर, 3 जोड़ी बैसाखी, 4 स्टिक, 30 जोड़ी जूते, 10 जोड़ी चप्पल, साड़ी, सूट तथा नए-पुराने कपड़ों का वितरण किया गया।
इस पुनीत कार्य से कई असहाय और गरीब परिवारों के चेहरों पर खुशी की चमक लौट आई। कार्यक्रम में अतिथियों के रूप में रामलाल शिक्षण संस्थान के निदेशक मनफूल सिंह श्योराण, अमेरिका प्रवासी स्मिता चौधरी, हनुमान प्रसाद लाठ, सुनील शर्मा, विनोद चौमाल तथा विदेशी सैलानी मंच पर मौजूद रहे।
संस्था के संस्थापक रमेश काला लादूसरिया, अध्यक्ष नंदकिशोर टेलर, सचिव परमेश्वर लाल के नेतृत्व में यह आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में राजेश कुमार, सुशील कुमार, शोभा का बास, राजेश हरिपुरा, पंकज कुमार, कमलेश सिंघानिया, सविता वर्मा, सुनील शर्मा, सरोज, पूजा, सुमेर, सोयब लंगा, महावीर, बाबूलाल, संदीप, सुनील, चमन, कंचन, युवराज, वंश, रमेश कंवर, प्रदीप राठौड़, राकेश कुमार, बाबूलाल, पृथ्वी, सत्येंद्र, रतन, मूलचंद, नितिन, आर्यन सहित संस्था के अनेक सदस्य एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
मंच संचालन अंसार मुज्तर ने कुशलतापूर्वक किया। संस्था के पदाधिकारियों ने सभी उपस्थित जनों, दानदाताओं तथा सहयोगियों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संस्था आगे भी गरीबों और असहायों की सेवा में इसी उत्साह से जुटी रहेगी। यह आयोजन समाज सेवा की एक मिसाल बनकर उभरा, जिसमें सभी ने मिलकर मानवता की सेवा का संदेश दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047408


