[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टैलेन्ट हंट-2026 प्रतियोगिता का सफल आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

टैलेन्ट हंट-2026 प्रतियोगिता का सफल आयोजन

टैलेन्ट हंट-2026 प्रतियोगिता का सफल आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल, बिसाऊ में प्रतिभाओं की खोज के लिए टैलेंट हंट-2026 प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस वर्ष भी हर वर्ष की भांति कस्बे एवं आसपास के गांवों के 500 से अधिक बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए स्कूल के निदेशक डॉ. प्रताप सिंह ने कहा, “हमारा उद्देश्य केवल शैक्षणिक सफलता नहीं, बल्कि ऐसे बच्चे तैयार करना है जो भविष्य में बड़े पदों पर पहुंच सकें।

हर वर्ष की तरह इस बार भी हम क्षेत्र की प्रतिभाओं की खोज के लिए समर्पित हैं। यह टैलेंट हंट बिसाऊ के बच्चों के सपनों को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम है।” कक्षा 1 से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागियों को 2 घंटे के समय में 100 प्रश्न हल करने थे। परीक्षा के माध्यम से बच्चों ने न केवल अपने ज्ञान का परीक्षण किया, बल्कि आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी बढ़ाया।

सभी प्रतियोगियों का परीक्षा परिणाम स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे छात्रों और अभिभावकों को सुविधा रहेगी। यह आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को पहचान देने और उन्हें सही मार्गदर्शन प्रदान करने का एक उत्कृष्ट मंच साबित हुआ। डॉ. प्रताप सिंह ने आगे कहा कि स्कूल का प्रयास है कि गांव-कस्बे के हर बच्चे को उसकी प्रतिभा के अनुरूप अवसर मिले और वे अपने सपनों को साकार कर सकें। न्यू राजस्थान पब्लिक स्कूल का यह प्रयास क्षेत्र में शिक्षा और प्रतिभा विकास की दिशा में एक सराहनीय कदम है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker