गांगियासर की बहू राखी राठौड़ बनीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गांव में खुशी की लहर, हुआ भव्य स्वागत
गांगियासर की बहू राखी राठौड़ बनीं भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष गांव में खुशी की लहर, हुआ भव्य स्वागत
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर
बिसाऊ : गांगियासर की बहू राखी राठौड़ को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गांव व क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत कर मिठाइयाँ बांटी और शुभकामनाएं दीं। स्वागत कार्यक्रम में गांव के अनेक गणमान्य नागरिक व पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी ने राखी राठौड़ को इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए इसे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया।
इस मौके पर राखी राठौड़ ने कहा कि यह पद उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। वे महिला सशक्तिकरण, संगठन को मजबूत करने और महिलाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी।
ग्रामीणों ने बताया कि राखी राठौड़ का परिवार जयपुर में निवास करता है तथा वे वैशाली नगर से तीन बार पार्षद रह चुकी हैं। इसके साथ ही वे ग्रेटर से विधानसभा एवं लोकसभा टिकट की दावेदार भी रही हैं और पूर्व में पार्टी प्रवक्ता के रूप में भी सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2047708


