[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित, सर्दी से मिली राहत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित, सर्दी से मिली राहत

फतेहपुर में जरूरतमंदों को कम्बल वितरित, सर्दी से मिली राहत

फतेहपुर : कड़ाके की ठंड में बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को गर्माहट प्रदान करने के उद्देश्य से इंसानियत एकता सेवा समिति, चूरू द्वारा पिछले 19 दिनों से चलाया जा रहा रात्रिकालीन कम्बल वितरण अभियान जारी है। इस अभियान के तहत फतेहपुर में चूरू स्टैंड, रेलवे स्टेशन, मोहल्ला तेलियान सहित कई स्थानों पर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों को कम्बल वितरित किए गए। कम्बल प्राप्त होने पर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी झलक उठी और उन्हें कड़ी सर्दी से राहत मिली।

इस मौके पर अभियान संयोजक एवं समिति संस्थापक करामत खान उर्दू अदीब ने कहा कि “अपने लिए तो हर इंसान जीता है, लेकिन जो इंसान दूसरों के लिए जीता हो, उसी को असल जिंदगी कहते हैं।” उन्होंने आगे कहा कि बेसहारा लोगों की मदद करना और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहना ही सच्ची इंसानियत है।

सामाजिक कार्यकर्ता मोनिस खान जलालसर ने बताया कि बेसहारा लोगों की मदद करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इस अभियान से समाज में सेवा भावना को बढ़ावा मिल रहा है।

इस दौरान समिति व्यवस्थापक जाफर खान, सुलेमान मनीहार, अबरार खान, फैसल खान, पंकज सैनी, इकबाल पठान, सोयल खान आदि उपस्थित रहे।इंसानियत एकता सेवा समिति लंबे समय से सामाजिक सेवा के विभिन्न कार्यों में सक्रिय है, जिसमें सर्दियों में कम्बल वितरण जैसे अभियान शामिल हैं।

Related Articles