[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नारायण सिंह गढ़वाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नारायण सिंह गढ़वाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

नारायण सिंह गढ़वाल की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : बड़वासी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन कर मानवता और सेवा का संदेश दिया गया। शिविर नारायण सिंह गढ़वाल की 21वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया, जिसमें आयोजनकर्ताओं के अनुसार 158 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।

शिविर आयोजक रणधीर सिंह एवं राकेश कुमार गढ़वाल ने बताया कि रक्त संग्रहण का कार्य सीकर ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। शिविर में ग्रामीणों और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए रक्तदान किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक विक्रम सिंह जाखल रहे। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, सुभिता सीगड़, राजेश कटेवा, एडवोकेट विजेन्द्र दूत, शिवचन्द ढाका, महावीर गढ़वाल, हरीराम गढ़वाल, पूर्व सरपंच हरदयाल सीगड़, ताराचंद गढ़वाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर रामचंद्र दुलड़ ने सभी रक्तदाताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles