[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिधमुख मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:अनाज और घरेलू सामान जला, बिजली लाइन काट कर पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसादुलपुर

सिधमुख मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:अनाज और घरेलू सामान जला, बिजली लाइन काट कर पाया काबू

सिधमुख मोड़ पर शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:अनाज और घरेलू सामान जला, बिजली लाइन काट कर पाया काबू

सादुलपुर : सादुलपुर के सिधमुख मोड़ पर बीती रात एक घर में आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया। घटना रात्रि करीब 1 बजे की है। गृहस्वामी नाथूराम के अनुसार, परिवार के सदस्य सो रहे थे तभी कमरे से तेज धुआं निकलता दिखाई दिया।

शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में अनाज और घरेलू सामान जलकर राख हो गया।

स्थिति को भांपते हुए तुरंत घर की बिजली की लाइन काटी गई। परिवार के सदस्यों ने कपड़ों, मिट्टी और पानी की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया। जांच में सामने आया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी। कमरे में रखे मूंग और ग्वार के अनाज के कट्टों ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई।

कमरे में रखे मूंग और ग्वार के अनाज के कट्टों ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई।
कमरे में रखे मूंग और ग्वार के अनाज के कट्टों ने आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई।

काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन परिवार को आर्थिक नुकसान हुआ है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62