[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हाईवे सड़क के दोनों किनारों पर पर खड़ी हो रहीं बसें, यात्रियों की जान पर मंडरा रहा खतरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यलाडनूं

हाईवे सड़क के दोनों किनारों पर पर खड़ी हो रहीं बसें, यात्रियों की जान पर मंडरा रहा खतरा

हाईवे सड़क के दोनों किनारों पर पर खड़ी हो रहीं बसें, यात्रियों की जान पर मंडरा रहा खतरा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

लाडनूं/चुरु : चूरू क्षेत्र के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता मो० मुश्ताक खान कायमखानी ने बताया की शहरी क्षेत्र लाडनूं के स्थानीय बस स्टैंड पर इन दिनों सीसी रोड का निर्माण कार्य विधायक मुकेश भाकर व नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां के महत्वपूर्ण प्रयास से चल रहा है, इस स्थान पर नालों के गंदे पानी और बारीस के पानी लबालब दिन रात तालाब की तरह भरा रहता था जिसका जनहित में समाधान विधायक मुकेश भाकर और नगर पालिका अध्यक्ष रावत खां के द्वारा करवाया जा रहा है। बस स्टैंड पर सीसी रोड़ के निर्माण के चलते शहर में लगने वाले जाम को देखते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन ने यात्री बसों को बस स्टैंड के अंदर लाने के बजाय करंट बालाजी चौराहे पर कोर्ट के पास खाली पड़ी जमीन पर खड़ा करने का निर्णय लिया था।

कायमखानी ने बताया की बस चालकों और बस मालिकों की लापरवाही के चलते यह व्यवस्था पूरी तरह से फेल होती नजर आ रही है। यहां कोर्ट परिसर के पास खाली पड़ी नगर पालिका की सरकारी भूमि का उपयोग करने की बजाय बस चालकों ने अपनी बसों को सड़क के दोनों और किनारों पर खड़ा किया जा रहा है। बस को पकड़ने की जल्दबाजी में यात्री सड़क को तेजी से पार कर रहे हैं, जिनमें बुजुर्ग, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं।उधर, इसी सड़क से तेज गति से भारी वाहन भी गुजरते हैं, क्योंकि यहां से ओवरब्रिज बिल्कुल नजदीक है। ऐसे में यात्रियों का सड़क पार करना किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकता है। कई यात्री बैग और अन्य लगेज के साथ हाईवे क्रॉस कर रहे हैं, जिससे संतुलन बिगड़ने का खतरा है।

जानकारी अनुसार करंट बालाजी चौराहा पहले से ही एक्सीडेंट जॉन माना जाता है और यहां पूर्व में कई बार हादसे हो चुके हैं। ऐसे में लोगों ने सभी यात्री बसों को कोर्ट के पास निर्धारित खाली पड़ी जमीन में ही बसों को खड़ा किया जाने की मांग की पुलिस प्रशासन से है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin