[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढिढारियां मेमोरियल शिक्षण संस्थान मेलुसर बिकान का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढिढारियां मेमोरियल शिक्षण संस्थान मेलुसर बिकान का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

ढिढारियां मेमोरियल शिक्षण संस्थान मेलुसर बिकान का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चुरु : निकटवृत्ति के ढिढारिया मैमोरियल शिक्षण संस्थान मेलुसर बिकान का वार्षिकोत्सव समारोह आयोजित किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडवोकेट रामेश्वर प्रजापति जिला अध्यक्ष सीवील राइट सोसायटी चूरू ने कार्यक्रम की शुरुआत बालिका शिक्षा पर स्वरचित राजस्थानी कविता छुटगी पढ़ाई रे, बाबलै कठै परणाई रे। नौकरानी समझै, समझै पराई रे, छात्रों को सुनाकर की । उन्होंने कहा कि प्यारे बच्चों मेहनत का कोई सोर्ट कट नहीं होता है पढ़ाई में धर्य रखते हुए निरन्तरता होनी चाहिए, नकारात्मक सोच की परवाह न करते हुए लक्ष्य की ओर अग्रसर रहना चाहिए और पढ़ाई में तनाव न रखते हुए लिखकर याद करना चाहिए।

उन्होंने बच्चों को प्रातः जल्दी उठकर कम से कम तीन घण्टे घर पर पढ़कर आने की प्रेरणा दी और टचस्क्रीन स्मार्टफोन फोन 21वर्ष से पहले न देखने का बच्चों को स्वैच्छिक संकल्प दीलाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ बनवारी लाल शर्मा शिशु रोग विशेषज्ञ सरदार शहर ने बच्चों को चिकित्सा के क्षेत्र में करियर की जानकारी देते हुए सुस्वास्थ्य के टिप्स बताये, कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व सरपंच मानाराम ने की। प्रधानाचार्य अनिल कुमार ने आगन्तकों का धन्यवाद दिया।

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अजय बलियारा, लियाकत अली बैंक मैनेजर,रामजस चाहर, परमेश्वर सहारण ने भी बच्चों को संस्कारित शिक्षा पर संबोधित किया। इस अवसर पर बच्चों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में महेंद्र प्रजापत, ताराचंद,‌ रोहिताश, हंसराज, भंवर लाल प्रजापत सहित सैकड़ों ग्रामीण जन व बालिकाओं, महिलाओं ने सहभागिता दी। कार्यक्रम का संचालन देवरुप ने किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin