गुढ़ागौड़जी में गायत्री परिवार ने किया जिला महामंत्री व जिला मंत्री का भव्य स्वागत
नवनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई शुभकामनाएं, संगठन मजबूती पर हुई चर्चा
गुढ़ागौड़जी : गायत्री परिवार गुढ़ा गौड़जी की ओर से जिला महामंत्री वीरपाल सिंह शेखावत एवं जिला मंत्री सुरेंद्र रागनियां के सम्मान में भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने दोनों पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं।
समारोह के दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों एवं जनसेवा को लेकर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों पदाधिकारियों के नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय होकर समाजहित में कार्य करेगा।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से इंद्र सिंह नरूका, बालेंद्र कुमार कलोया, दयानंद कुमावत, महेंद्र कुमार कलोया, चिरंजी लाल चोटियां, दीपक खंडेलवाल, राम सिंह पोंख, राकेश डांगी, हरिराम बिवाल, मंगलचंद कुमावत, अर्जुन सिंह शेखावत, रामजस जांगिड़, किशन सिंह, बजरंग लाल सोनी, सुभाष महाजन, घनश्याम स्वामी, पप्पू राम सैनी, बिहारी लाल चौधरी, मोनू सिंह, किशन लाल गोरसिया, विकास गोरसिया सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043164


