[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दुग्ध महोत्सव का आयोजन: नववर्ष पर शराब से नाता तोड़ो, दूध से रिश्ता जोड़ो


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

दुग्ध महोत्सव का आयोजन: नववर्ष पर शराब से नाता तोड़ो, दूध से रिश्ता जोड़ो

दुग्ध महोत्सव का आयोजन: नववर्ष पर शराब से नाता तोड़ो, दूध से रिश्ता जोड़ो

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : अंसार मुज्तर

बिसाऊ : नववर्ष की पूर्व संध्या पर लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट बिसाऊ ने दुग्ध महोत्सव आयोजित किया। इस महोत्सव का उद्देश्य ‘शराब से नाता तोड़ो, दूध से रिश्ता जोड़ो’ अभियान के तहत लोगों को जागरूक करना था। जिसमें कार्यकर्ताओं ने नववर्ष पर होने वाली दुर्घटनाओं से बचने के लिए संदेश फैलाने का कार्य किया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व नगर मण्डल अध्यक्ष, भवानी शंकर महंसरिया, किशन स्वामी, विलाश सैनी ने किया l तहसील प्रभारी सूर्यकान्त सैनी ने बताया की, “ट्रस्ट द्वारा यह पहल न केवल दूध के स्वास्थ्य लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए है, बल्कि यह लोगों को शराब के दुष्प्रभावों से भी अवगत कराने का एक जरिया है। हम चाहते हैं कि समाज इस दिशा में जागरूक हो और एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाए।”

पूर्व नगर अध्यक्ष भवानी शंकर ने इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा, “दूध न केवल हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है l हमें अपनी परंपराओं और संस्कृति को बनाए रखते हुए, अपने बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए प्रेरित करना चाहिए।”इस महोत्सव के दौरान आमजन ने बढ़ चढ़कर दूध के साथ नववर्ष की शुरुआत करने का संकल्प लिया l इस पहल के तहत, कार्यक्रम में शामिल लोगों को स्वास्थ्य जांच और जागरूकता कार्यशालाओं का भी लाभ मिला l

कार्यक्रम के अंत में ट्रस्ट द्वारा सभी उपस्थित लोगों को ताजा दूध वितरित किए गए। नववर्ष पर इस अनूठी पहल ने न केवल लोगों को एकत्रित किया बल्कि उन्हें स्वस्थ जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित भी किया। दुग्ध महोत्सव का आयोजन एक सकारात्मक संदेश के साथ समाप्त हुआ, जो आने वाले समय में भी ऐसा ही कार्यक्रम आयोजित करने की संभावनाओं को दर्शाता है। इस महोत्सव की सफलता ने बिसाऊ में जागरूकता फैलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

इस कार्यक्रम मे उप संरक्षक रामकुमार सैनी,मंत्री गौरव चौहान,राकेश सैनी, अशोक माटोलिया,विनोद शर्मा,पवन सैनी, समीर रायन, आसिफ,मोहम्मद जुबेर आदि उपस्थित थे l

Related Articles