[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीएल रणवा को मिला ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

बीएल रणवा को मिला ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’

बीएल रणवा को मिला ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं इण्डो-नेपाल समरसता ऑर्गोनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित वैश्विक शांति समरसता सम्मेलन, विचार प्रेजेंटेशन कार्यक्रम, नागरिक अभिनंदन समारोह तथा भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई जयंती महोत्सव के दौरान डूंडलोद ग्रुप्स ऑफ स्कूल्स के सचिव बनवारी लाल रणवा को प्रतिष्ठित ‘एशिया कॉन्टिनेंट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

यह भव्य आयोजन 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। रणवा को यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय समरसता मंच की वैश्विक यात्रा को प्रोत्साहित करने, उनकी उत्कृष्ट प्रतिभा, प्रभावशाली व्यक्तित्व, दूरदर्शी कार्ययोजना तथा सामाजिक व शैक्षणिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया। विभिन्न संगठनों द्वारा उनके नाम की संस्तुति के बाद नेपाल में गठित बोर्ड सलाहकार समिति के प्रमुख एवं जापान के पूर्व राजदूत डॉ. विष्णुहरि नेपाल द्वारा अवलोकन उपरांत यह सम्मान प्रदान किया गया।

समारोह की अध्यक्षता हुकमचंद गणेशिया, चांसलर इंटरनेशनल ग्लोबल रोमा कल्चर यूनिवर्सिटीज, नई दिल्ली ने की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नेपाल के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं पूर्व न्यायमूर्ति परमानंद झा रहे। विशिष्ट अतिथियों में नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति लोकेन्द्र मलिक एवं गिरीश चन्द्र लाल, पूर्व प्रधानमंत्री राजेन्द्र महतो, जगत गुरु शक्ति बाबा, डॉ. विष्णुहरि नेपाल (पूर्व राजदूत, जापान), इंदिरा राणा मगर (उपाध्यक्ष, प्रतिनिधि सभा नेपाल), पदम सुन्दास (पूर्व राजदूत, बहरीन), डॉ. निर्मल विश्वकर्मा (पूर्व राजदूत, दक्षिण अफ्रीका), एम.पी. साहू (विदेश मंत्री, नेपाल सरकार), रेखा यादव (सांसद), कृष्ण कुमार यादव (मुख्यमंत्री, मधेश प्रदेश) तथा रोहित महाराज (सलाहकार, मुख्यमंत्री सिक्किम) उपस्थित रहे।

यह अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन वियना अभिसमय 1972 एवं जिनेवा कन्वेंशन 1949 के अंतर्गत राजनयिक संबंधों की भावना के साथ संपन्न हुआ। सम्मान प्राप्त होने पर रणवा ने आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे शिक्षा, समरसता और वैश्विक शांति के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों की प्रेरणा बताया।

Related Articles