[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पलसाना में सफाई टेंडर पर विवाद गहराया:वाल्मीकि समाज ने किया विरोध, EO बोलीं- नियमों से होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पलसानाराजस्थानराज्यसीकर

पलसाना में सफाई टेंडर पर विवाद गहराया:वाल्मीकि समाज ने किया विरोध, EO बोलीं- नियमों से होगी कार्रवाई

पलसाना में सफाई टेंडर पर विवाद गहराया:वाल्मीकि समाज ने किया विरोध, EO बोलीं- नियमों से होगी कार्रवाई

पलसाना : पलसाना नगरपालिका में सफाई टेंडर को लेकर विवाद गहरा गया है। मंगलवार को ग्रामीणों और वाल्मीकि समाज के लोगों ने नगरपालिका कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि नगरपालिका ने पहला सफाई टेंडर राजनीतिक दबाव में जारी किया है, जिसका उद्देश्य अपने चहेते लोगों को लाभ पहुँचाना है।

पलसाना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भींवाराम बाजिया, जगदीश प्रसाद, घनश्याम कुमार और सुरज कुमार सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि सफाई कार्य का टेंडर वाल्मीकि समाज से जुड़ा विषय है। उन्होंने इसे समाज के अधिकारों का हनन बताया।

ब्लॉक अध्यक्ष भींवाराम बाजिया ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते टेंडर निरस्त नहीं किया गया, तो नगरपालिका कार्यालय और कलेक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। ग्रामीणों ने धरने से पहले कलेक्टर मुकुल शर्मा से मिलकर निष्पक्ष जांच और टेंडर रद्द करने की मांग भी की थी।

इस मामले में नगरपालिका ईओ रवीना चौधरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की आवाज है और कोई भी अपनी बात रख सकता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी पक्षों की बात सुनी जा रही है और नियमों के तहत ही कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles