अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेश:मोहन गोरा महामंत्री चुने गए, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बने महेश:मोहन गोरा महामंत्री चुने गए, नई कार्यकारिणी का हुआ गठन
नेछवा : नेछवा में अखिल राजस्थान राज्य संयुक्त कर्मचारी महासंघ के चुनाव संपन्न हुए। इसमें महेश बुगालिया को अध्यक्ष और मोहन गोरा को महामंत्री चुना गया। राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) के ब्लॉक अध्यक्ष अशोक कस्वां ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
चुनाव पंचायत भवन में आयोजित किए गए, जिसकी अध्यक्षता शिक्षक नेता प्रेम डोटासरा ने की। जिला स्तर से पर्यवेक्षक के रूप में CHO संघ के अध्यक्ष विनोद यादव, नर्सेज एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र तेतरवाल, शिक्षक संघ के महेश गढ़वाल और दिनेश बगड़िया उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रभारी झाबर मल भी इस अवसर पर मौजूद थे।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने सभी कर्मचारियों से एकजुट होकर संघर्ष करने का आह्वान किया। उन्होंने सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए ठेका प्रथा और निजीकरण के विरोध में एकजुट होने पर जोर दिया।
सम्मेलन के अंत में नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इसमें झाबर मल को संरक्षक, महेश बुगालिया को अध्यक्ष, प्रेम प्रकाश को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, गोपाल जाट और अमित मायल को उपाध्यक्ष चुना गया। मोहन गोरा महामंत्री, महेन्द्र रणवा कोषाध्यक्ष, प्रदीप वर्मा संयुक्त मंत्री, दिनेश नेहरा संगठन मंत्री, हजारी लाल प्रचार मंत्री, सुनील चौधरी विधि मंत्री और प्रशांत गोदारा कार्यालय मंत्री बनाए गए। मनोहर जांगिड, संदीप, बलराम लूणा, मदन शाहपुरा, श्याम लाल, विक्की शर्मा, रमेश जाखड़ और बनवारी फगेड़िया को सदस्य के रूप में चुना गया।
सम्मेलन के समापन पर संघ ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत 12 जनवरी को जयपुर में होने वाले महा धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2000115


