कुरबड़ा में श्मशान भूमि पर अतिक्रमण:ग्रामीणों ने एडीएम-एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हटाने की मांग की
कुरबड़ा में श्मशान भूमि पर अतिक्रमण:ग्रामीणों ने एडीएम-एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर हटाने की मांग की
नीमकाथाना : नीमकाथाना के राजस्व ग्राम कुरबड़ा में सर्वसमाज के सैकड़ों ग्रामीणों ने श्मशान भूमि और चारागाह पर हुए अतिक्रमण को हटाने की मांग को लेकर एडीएम और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सार्वजनिक भूमि के संरक्षण की अपील की है।
ग्रामीणों ने बताया कि श्मशान भूमि गांव की महत्वपूर्ण सार्वजनिक उपयोग की जगह है, जिसका इस्तेमाल अंतिम संस्कार के लिए किया जाता है। पड़ोसियों और अतिक्रमणकारियों द्वारा इस भूमि पर अवैध रूप से कब्जा करने और हस्तक्षेप करने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त, राजस्व ग्राम कुरबड़ा की चारागाह (जोहड़) भूमि पर भी अवैध कब्जा किया गया है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से इन सभी अतिक्रमणों को तुरंत हटाने की मांग की है। ज्ञापन सौंपते समय मोती सिंह कुरबड़ा, इंद्रसिंह, उगम सिंह, श्रीराम वर्मा, फत्ता राम वर्मा, मूलचंद, कन्हैयालाल खर्रा, भागीरथ सैनी, सीताराम सैनी, रामगोपाल यादव और बाबूलाल यादव सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042956


