[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-घरड़ाना कलां : महंगाई राहत शिविर कर्मचारियों को क्लेक्टर के सख्त निर्देश:बोले- कैंप से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-घरड़ाना कलां : महंगाई राहत शिविर कर्मचारियों को क्लेक्टर के सख्त निर्देश:बोले- कैंप से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

महंगाई राहत शिविर कर्मचारियों को क्लेक्टर के सख्त निर्देश:बोले- कैंप से नदारद रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी कार्रवाई

झुंझुनूं-घरड़ाना कलां : झुंझुनूं जिला कलेक्टर ने बुधवार शाम को घरड़ाना कलां में राज्य सरकार की ओर से आयोजित किए जा रहे महंगाई राहत शिविर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर ने शिविर में उपस्थित कर्मचारियों से जानकारी लेकर आमजन को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने बताया कि राज्य सरकार की ओर से आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों की सेवाएं उपलब्ध करवाने को लेकर गांव-गांव महंगाई राहत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। सरकार की ओर से लगाए जा रहे इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य आमजन को समय पर सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना है। सरकार की ओर से आमजन के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कुछ तकनीकी कमियों के कारण मुख्य रूप से लाभान्वित व्यक्ति को योजना का लाभ नहीं मिल पाता है।

कैंप में अधिकारियों से शिविर के सही संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कैंप में अधिकारियों से शिविर के सही संचालन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

इन शिविरों के माध्यम से आमजन को शत-प्रतिशत योजनाओं का लाभ मुहैया करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से लगाए जा रहे महंगाई राहत शिविरों में प्रत्येक विभाग के अधिकारियों को कैंप में बैठाकर आमजन को लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कैंप में अधिकारियों व कर्मचारियों की ओर से दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। जिला कलेक्टर ने बताया कि शिविर में ड्यूटी पर लगे कर्मचारी नियमित रूप से अपनी ड्यूटी का निर्वहन करेंगे। यदि शिविर के दौरान कोई कर्मचारी ड्यूटी से नदारद पाया गया तो उसके खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने कैंप में उपस्थित होने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को राज्य सरकार के निर्धारित समय अनुसार उपस्थित होकर कार्य करने के निर्देश दिए। शिविर में 923 परिवारों में से पहले दिन चार सौ परिवारों का पंजीयन किया गया। गांव की संतोष देवी को राज्य सरकार की दस लाभकारी योजनाओं में से आठ योजनाओं का गारंटी कार्ड वितरित किया गया। इस मौके पर सीईओ जवाहर चौधरी, विकास अधिकारी मानसिंह, दारा सिंह, नायब तहसीलदार मुकेश सिहाग, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह राव, रविकांत शर्मा, देशदीपक, मनोज कुमार, डॉ मनीष कुमार, दीपक सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62