01 से 15 जनवरी तक ऑनलाईन भरें राज्य बीमा पॉलिसियों के स्वत्व प्रपत्र
01 से 15 जनवरी तक ऑनलाईन भरें राज्य बीमा पॉलिसियों के स्वत्व प्रपत्र
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग ने आगामी वित्तीय वर्ष 2026-27 में सेवानिवृत होने वाले राज्यकर्मियों के हित में राज्य बीमा पॉलिसियों के भुगतान को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। सहायक निदेशक गणपत राम चौधरी ने बताया कि 01 अप्रैल, 2026 से 31 मार्च, 2027 के मध्य सेवानिवृत्त होने वाले कार्मिक जिनकी जन्म 01 अप्रैल, 1966 से 31 मार्च, 1967 है, उनकी राज्य बीमा पॉलिसी आगामी 01 अप्रैल, 2026 को परिपक्व होगी। उन्होंने बताया कि दावों के त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित कार्मिकों को अपनी अंतिम प्रीमियम कटौती दिसम्बर, 2025 के वेतन तक करवानी होगी। इसके पश्चात परिपक्वता स्वत्व दावा प्रपत्र को आवश्यक दस्तावेजों सहित अपनी एसएसओ आईडी से न्यू एसआईपीएफ पोर्टल पर 01 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक आवश्यक रूप से दावा ऑनलाईन सबमिट करना होगा। समय पर आवेदन मिलने पर दावा राशि सीधे कार्मिकों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जा सकेगी। उन्होंने बताया कि दावा प्रपत्र प्रस्तुत करते समय कार्मिकों को परिपक्वता स्वत्त्व दावा प्रपत्र के साथ बीमा रिकॉर्ड बुक, मूल बीमा पॉलिसी, पदस्थापन विवरण, परिशिष्ट ‘क’ एवं आईएफएमएस / पे मैनेजर वाली बैंक पास बुक या निरस्त चैक की प्रति आवश्यक रूप से अपलोड करनी होगी। सहायक निदेशक गणपत राम चौधरी ने बताया कि चिकित्सा अधिकारियों व पॉलिसी विस्तार के लिए विशेष प्रावधान विज्ञप्ति में यह भी स्पष्ट किया जा रहा है कि राज्य सरकार के जिन चिकित्सा अधिकारियों की सेवानिवृति आयु 60 से बढ़ाकर 62 अथवा 65 वर्ष कर दी गई है, उनकी पॉलिसी की परिपक्वता तिथि स्वतः ही तदनुसार परिवर्तित हो जाएगी। इसके अतिरिक्त यदि कोई बीमेदार बीमा नियम, 1998 के नियम 39/2 (1) के तहत अपनी पॉलिसी को एक वर्ष निरंतर जारी रखना चाहता है, तो उसे अपनी एसएसओ आईडी पर ‘एक्सटेन्डेड पॉलिसी विकल्प सबमिट करते हुए आहरण एवं वितरण अधिकारी के माध्यम से विकल्प पत्र भरकर बीमा विभाग में भिजवाना होगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2060069


