[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

अपराधी के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, खेतड़ी नगर पुलिस ने युवक को पकड़ा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

अपराधी के साथ फोटो वायरल करना पड़ा भारी, खेतड़ी नगर पुलिस ने युवक को पकड़ा

जेल से छूटे बदमाश का सोशल मीडिया पर महिमामंडन, शांतिभंग में गिरफ्तारी

खेतड़ी नगर : सोशल मीडिया पर जेल से जमानत पर छूटे अपराधी के साथ फोटो वायरल कर उसका महिमामंडन करने के मामले में खेतड़ी नगर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती और युवाओं को गलत संदेश देने वाला कृत्य बताया है।

शांतिभंग में गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार आरोपी गैरसायल गुलाब सिंह पुत्र दिलीप सिंह (26), निवासी ढाणी बाढान, थाना खेतड़ी नगर, ने जेल से जमानत पर छूटे अपराधी के साथ फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड किया था। इस कृत्य से अपराधी का महिमामंडन हो रहा था और युवाओं में अपराध के प्रति आकर्षण बढ़ने की आशंका थी। पुलिस ने आरोपी को शांतिभंग की धाराओं में गिरफ्तार किया।

पुलिस की अपील

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहें, जिससे अपराधियों या असामाजिक तत्वों को बढ़ावा मिले। किसी भी संदिग्ध या आपत्तिजनक सामग्री की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

कार्रवाई टीम में राकेश कुमार थानाधिकारी, महीपाल हेड कांस्टेबल, मनीष कुमार कांस्टेबल रहे मौजूद ।

Related Articles