सराफा व्यापारियों ने SDO को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन:सोने-चांदी के बढ़ते दाम से बढ़ी मुश्किलें, बाजार में ग्राहक कम, आर्थिक संकट गहराया
सराफा व्यापारियों ने SDO को प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन:सोने-चांदी के बढ़ते दाम से बढ़ी मुश्किलें, बाजार में ग्राहक कम, आर्थिक संकट गहराया
सरदारशहर : सोने और चांदी के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से सरदार शहर का सराफा बाजार संकट में आ गया है। देशभर में सराफा व्यापार प्रभावित हो रहा है। कीमती धातुओं के बढ़ते भावों के कारण उपभोक्ताओं की क्रय-शक्ति कम हुई है जिससे आभूषणों की खरीदारी में कमी आई है।
प्रधानमंत्री मोदी के नाम सौंपा ज्ञापन
इस स्थिति को देखते हुए सरदार शहर के सराफा व्यापारियों और कारीगरों ने प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन उपखंड अधिकारी सरदारशहर को सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि सोने-चांदी के दाम ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचने से छोटे सराफा दुकानदारों और पारंपरिक कारीगरों के सामने आजीविका का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
बाजार में ग्राहक कम, आर्थिक संकट गहराया
व्यापारियों ने कहा- बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही काफी कम हो गई है। कई कारीगरों का काम लगभग बंद हो चुका है जिससे उनके परिवार के लिए रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। सराफा उद्योग एक पारंपरिक रोजगार है जिससे हज़ारों परिवार प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं।
सोने-चांदी पर लगाए गए टैक्स में राहत की मांग
ज्ञापन में केंद्र सरकार से मांग की गई है कि सोने-चांदी पर लगाए गए करों और शुल्कों में राहत दी जाए। इसके अतिरिक्त, छोटे सराफा व्यापारियों और कारीगरों के लिए विशेष आर्थिक सहायता पैकेज घोषित करने तथा उद्योग को मंदी से निकालने के लिए नीतिगत कदम उठाने की अपील की गई है।
सराफा व्यापारियों ने उम्मीद जताई है कि केंद्र सरकार इस समस्या पर विचार कर समय रहते उचित निर्णय लेगी जिससे लाखों लोगों की आजीविका सुरक्षित रह सके।
इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष रतनलाल डांवर, बनवारी भामा, चंपालाल झिंगा, विकास डांवर, मनोज कुमार भामा, भवानी शंकर भामा, धर्मचंद जोड़ा, श्याम सुंदर कड़ेल, आकाश डांवर, राजकुमार जांगलवा, मदनलाल, सुनील कुमार जांगलवा, विनोद कुमार, शंकर सोनी और नंदलाल भामा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2033561


